nt, festivals, yoga, benefits of foods, homemade remedies, songs, story" /> corona virus Immunity power in hindi I 7 तरीके कोरोना वायरस रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढाते.... ~ life style health gyan

रविवार, 31 मई 2020

corona virus Immunity power in hindi I 7 तरीके कोरोना वायरस रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढाते....

Manoj kumar

गर्मियों में रहें सेहतमंद

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाए 

कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के चलते आजकल पूरी दुनिया में लोग अपनी सेहत के प्रति काफी सजग हो गए हैं. इससे अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि हमारी सेहत सही रहे. अगर हमारी जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने या कोरोना जैसे किसी भी संक्रमण से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है. गर्मियों के मौसम में तो अपने को और परिवार को सेहतमंद रखना और आवश्यक है.
corona virus Immunity power in hindi, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या क्या खाना चाहिए
corona virus Immunity power 

तरबूज का रस :

इसमें करीब नब्बे प्रतिशत पानी और भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं. इसको पीने से शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व मिलते हैं साथ ही ऊर्जा भी मिलती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा काफी होती है. तरबूज का रस सुबह या शाम के समय लिया जा सकता है. इसके पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. यह हृदय को स्वस्थ रखता है और ब्लड प्रेशर को सही रखने में मदद करता है. यह स्ट्रेट बस्टर का काम करता है. इसके पीने से गर्मी में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न नहीं होती हैं. यह एंटी एजिंग का भी काम करता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो प्रतिदिन सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए. इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन नामक एंटीऑक्सीडेंट शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करता है और कई रोगों से शरीर की रक्षा करता है.

मौसमी फल :

गर्मी के मौसम में कई तरह के फल आते हैं, जैसे तरबूज, खरबूजा, लीची आदि. इन मौसमी फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. इनमें मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंटस व अन्य पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं. इनमें  प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाले शुगर शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है और इनमें कुदरती रूप से काफी मात्रा में मिलने वाला पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

पुदीने में है बड़ा दम :

पुदीना हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद हॉट है. इसको चटनी, रायता, पना, चाय आदि में प्रयोग किया जा सकता है. सुबह के समय के समय पुदीने की तीन-चार पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर को काफी राहत मिलती है. इसमें सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है. यह एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियला प्रापर्टीज से भरपूर होता है. यही कारण है कि पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत फायादेमदं होता है. शोधों से पता चला है कि पुदीना दिमाग के लिए भी बहुत फायदा करता है. पुदीने की पत्तियों को सुबह के समय सूंघने से दिमाग को काफी राहत मिलती है और सुबह के समय महसूस होने वाली थकान में भी आराम मिलता है. पुदीने की पत्तियां डालकर चाय पीने से तनाव और अवसाद से छुटकारा मिलता है.

आम का पना :

गरमीयों के दिनों में कच्चे आम का पना भी शरीर को बहुत राहत देता है. इससे शरीर को आवश्यक मिनरल्स और लवण मिलते हैं. इसका प्रयोग प्रतिदिन किया जा सकता है. इसमें मिलने वाले विभिन्न एसिड्स जैसे पेक्टिन, मौलिक, साइट्रिक आदि शरीर में साल्ट और आयरन की मात्रा को संतुलित रखते हैं. इसमें मिलने वाले विटामिन्स जैसे ए, बी-1, बी-2, बी-6, और शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ ही विभिन्न प्रकार की पेट संबंधी संबंधी समस्याओं से बचाव करते हैं. आम पना में नियासिन, फोलेट जैसे पोषक तत्व भी काफी मात्रा में पाए हैं. इसके पीने से न केवल शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है, बल्कि यह मानसिक समस्याओं से भी राहत दिलाता है. शोधों से पता चला है कि यह दिमाग को शक्ति देने के साथ ही याददाश्त क्षमता को भी मजबूत बनाता है.

बनाना शेक :

इसमें काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इससे शरीर के लिए आवश्यक फाइबर मिलता है साथ ही प्राकृतिक शुगर भी. इसमें फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पाया जाता है. सुबह के समय इसको पीने से शरीर को काफी उर्जा मिलती है साथ ही देर तक पेट भरा रहता है. इसमें काफी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है, जो महिलाओं की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.

मौसमी का जूस :

इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. इसमें विटामिन्स के साथ ही पोटेशियम, फाइबर, जिंक कैल्शियम, कापर, आयरन आदि पोश्क तत्व पाए जाते है. पोटेशियम की अधिकता के कारण यह हृदय के लिए लाभकारी होता है. आयरन की मौजूदगी के कारण यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है. यह पाचनतंत्र को सही रखने में मददगार होता है. इसमें फैट और कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है. इसलिए यह वजन कम करने में भी सहायक है. विटामिन सी की अधिकता के कारण यह सर्दी-जुकाम से भी बचाता है. इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह त्वचा, आँखों और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.

दही और छाछ :

ये दोनों कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. खासकर इनमें प्रोटीन भरपूर होता है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है. दही पांचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाता है. यह वजन कम करने में भी सहायक है और हृदय संबंधी समस्याओं से बचाने में काफी कारगर है. दही के सेवन से हापरटेंशन से भी राहत मिलती है. कई शोधों से पता चला है कि दही का सेवन करने से चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से काफी राहत मिलती है. गर्मी के मौसम में दही प्रयोग करते रहने से विभिन्न प्रकार की पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है. दही दाँतों की मजबूती के लिए भी लाभदायक होता है. इसी प्रकार छाछ अर्थात मट्ठा ने केवल पाचनतंत्र को सही रखता है, बल्कि शरीर में विटामिन्स की कमी नही होने देता है. यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है, बल्कि शरीर में विटामिन्स की कमी नही होने देता है. यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद है. इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम पाया जाता है. इसलिए यह दांतों के लिए भी लाभदायक होता है. इसमें मिलने वाले विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंटस शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में काफी मदद करते हैं.

1 टिप्पणी:

अधिक जानकारी के लिए कृपया टिप्पणी/कमेन्ट करें.....